घटना के दिन 11 बजे सुबह तक बेटे की कोई खोज खबर नहीं मिली तो परिजनों ने आस-पड़ोस और गौरव के दोस्तों और रिश्तेदारों से इस संबंध में जानकारी लेनी शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने इस संबंध में स्कूल प्रशासन से भी जानकारी ली। स्कूल प्रबंधन ने बताया की गौरव एक दम सामान्य दिनों की तरह स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। घर में भी किसी चिंता या डांटने की कोई घटना नहीं हुई। बता दें कि अगवा किए गए बच्चे गौरव का 29 अगस्त को जन्मदिन भी है। हाजीपुर एसपी राकेश कुमार ने गौरव की बरामदगी के लिए एसआईटी का गठन किया है। आस पास के जिले की पुलिस से भी सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही किडनैप बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।