(Jaipur, Jaipur)
अमेरिका के हयूस्टन में आई बाढ़ से जयपुर के एक 24 वर्षीय छात्र निखिल भाटिया की मौत हो गई । निखिल भाटिया हूस्टन के टैक्सेस ए एण्ड़ एम यूनिर्विसटी में पढ़ाई कर रहा था । जानकारी के अनुसार निखिल तेज बारिश के बीच हूस्टर की एक नहर के पास से गुजर रहा था,जिससे वह पानी के बहाव में बह गया । निखिल भाटिया की मौत का समाचार सूनने के बाद जिला कलेक्टर सिद्धार्थ महाजन ने गृह विभाग के अधिकारियों से बात की और फिर केन्द्रीय विदेश मंत्रालय से सम्पर्क किया जा रहा है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।