DELHI : महिला को आया DON का फ़ोन ..मांगे पांच करोड़ रुपये, परिवार को खत्म करने की धमकी ..
(NewDelhi, NewDelhi) वसंत कुंज साउथ थाना क्षेत्र में एक महिला से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी मांगने वाले ने खुद को मुंबई का डॉन रिजवान खान बताया है। उसने धमकी दी है कि यदि पुलिस को इसकी जानकारी दी गई तो वह एक मिनट में उनके परिवार को खत्म कर देगा। सोमवार को इस संबंध में वसंत कुंज साउथ थाने में शिकायत दी गई है।

वसंत कुंज में मॉल रोड, सुंदरवन फार्म इलाके में रह रही महिला (34) के मोबाइल फोन पर तीन सितंबर को दोपहर बाद तीन बजे से शाम पांच बजे तक 8964026639 नंबर से कई मैसेज आए। महिला ने सोचा कि कोई जानकार मजाक कर रहा है, लेकिन जब मैसेज करने वाले ने खुद को मुंबई का डॉन रिजवान खान बताया और पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी, तो वह डर गई।

उसने यह भी एसएमएस भेजा कि पैसा कब और कहां देना है, वह बता देगा। गिरोह के सदस्य पूरे देश में फैले हैं। उसके बारे में कोई भी सरकारी एजेंसी जानकारी नहीं जुटा सकती है। उन्होंने किसी जानकार या पुलिस को शिकायत दी, तो पूरे परिवार को एक मिनट के अंदर खत्म कर देगा। इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि फोन नंबर के आधार पर मैसेज करने वाले के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।