माता के दर्शन को जा रहे एक परिवार के 6 लोगों समेत 7 श्रद्धालुओं को कार ने कुचला
(Dhaulpur, Dhaulpur) राजस्थान के धौलपुर जिले के सरमथुरा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक कार अनियंत्रित होकर पदयात्रियों पर पलट गई, जिससे एक ही परिवार के छह सदस्यों सहित सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं भी हैं।
धौलपुर के पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि पदयात्री माता का झंडा लिए बिलोनी माता के मंदिर की और जा रहे थे। रास्ते में सभी एक होटल पर ठहरे। उन्होंने झंडे को एक तरफ रखा। इसी दौरान ही तेज गति से आ रही तेज कार झंडे के एक सिरे से उलझ कर पलट गई।
कार वहां आराम कर रहे पदयात्रियों पर गिरी, जिससे सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सिंह के अनुसार मतकों की पहचान हो गयी है। पुलिस आगे की कार्रवार्ई कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।