पीएम मोदी राष्ट्रपति ने जताया दुख पीयूष गोयल ने दिए जांच के आदेश 22 लोगों की मौत...
(Mumbai, Mumbai) मुंबई के परेल एलफिस्टन रेलवे ब्रिज पर भगदड़ मच गई जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई है वहीं 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं जिसमें से कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि पुल गिरने की अफवाह के बाद से मची भगदड़ के चलते यह हादसा हुआ है। राहत बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। रेलवे के प्रवक्ता अनिल सक्सेना ने कहा कि इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। ये हादसा क्यों हुआ ये अभी कहा नहीं जा सकता।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। पीयूष गोयल भी मुंबई में ही हैं और स्थिती पर नजर बनाए हुए हैं। रेल मंत्री पीयूष घोयल ने भी हादसे के जांच के आदेश दे दिए हैं। महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने मृतकों के परिजानों को 5 लाख रुपए देने का ऐलान किया है वहीं घायलों में हर तरह ही मेडिकल सुविधा दी जाएगी।
एलफिस्टन रेलवे ब्रिज पर अफवाह मची कि शॉर्ट सर्किट हो गया है जिसके बाद लोगों के बीच भगदड़ शुरू हो गई। ये घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है। छुट्टी का दिन होने के कारण वहां काफी भीड़ भी थी।
बताया जा रहा है कि एलफिस्टन रेलवे ब्रिज का इस्तेमाल यात्री सेंट्रल लाइन से वेस्ट लाइन पर जाने के लिए करते हैं। मुंबई में बारिश के चलते ट्रेन लेट चल रही थी और इस हादसे के वक्त प्लेटफॉर्म पर ट्रेन अचानक से स्टेशन पर पहुंच गई। इस हादसे से पुल से जुड़ा हुआ एक शेड भी गिर गया था जिसकी वजह से भगदड़ मची।
एक चश्मदीद ने बताया कि इस पुल का इस्तेमाल बड़ी संख्या में करते हैं और पुल के दोनों तरफ ट्रेन एक साथ प्लेटफॉर्म पर आ गई थी जिसकी वजह से भगदड़ मची। पुलिस ने बताया कि घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस हादसे में 29 लोग घायल हुए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।