योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ताजमहल हमारे लिए बहुत जरूरी है, खासकर पर्यटन की दृष्टि से। पर्यटकों को सुरक्षा और सुविधा देना हमारी जिम्मेदारी है।
इतना ही नहीं सीएम 26 अक्टूबर को आगरा जाएंगे। इस दौरान वह ताजमहल और आगरा के किले का दौरा भी कर सकते हैं।
गौरतलब है कि सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम ने रविवार को मेरठ के सिसौली स्थित पीआरडी स्कूल ग्राउंड में एक समारोह के दौरान कहा कि ताजमहल को ऐतिहासिक धरोहर नहीं कहा जा सकता।
ताजमहल बनाने वाले शाहजहां ने अपने पिता को ही कैद कर डाला था। अब भाजपा सरकार देश के इतिहास से बाबर, अकबर और औरंगजेब की कलंक कथा को निकालने का काम कर रही है। देश का इतिहास अब तक बिगड़ा हुआ था। उसे सुधारने का काम भाजपा कर रही है।
संगीत सोम ने 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में भी कहा कि ताजमहल को वह ऐतिहासिक स्थल, देश की धरोहर नहीं मान सकते। कांग्रेस ने इतिहास बदला है। अब उस इतिहास को बदला जाना चाहिए।
इस मामले में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा है कि ताजमहल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की सम्पत्ति है। पर्यटन की आय का महत्वपूर्ण स्रोत है। इस पर अनावश्यक विवाद उचित नहीं है। उधर, प्रदेश कांग्रेस ने संगीत सोम के बयान की निंदा की है।
पार्टी प्रवक्ता आर.ए. प्रसाद ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि भाजपा विधायक को यह मालूम होना चाहिए कि ताजमहल भारत ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व में सातवें अजूबे के रूप में जाना जाता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।