सुषमा ने ट्वीट कर कहा, आंख के कैंसर से पीड़ित अनामता फारख (5) के भारत में इलाज के लिए चिकित्सा वीजा का आवेदन आया था। मैंने पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग से बच्ची के भारत में तत्काल इलाज के लिए उसे मेडिकल वीजा जारी करने को कहा है।
उन्होंने कहा कि एक अन्य पाकिस्तानी बच्चे को भी भारत में अस्थि मज्जा प्रतिरोपण के लिए वीजा दिया जा रहा है। सुषमा ने बच्चे के पिता शहरयार से कहा, हम आपके बच्चे के भारत में अस्थि मज्जा प्रतिरोपण के लिए चिकित्सा वीजा दे रहे हैं। हम उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
विदेश मंत्री ने बताया कि दो पाकिस्तानी व्यक्तियों को यकृत प्रतिरोपण के लिए मेडिकल वीजा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, हमने आपके पिता सैयद बसीर इमाम जैदी के यकृत प्रतिरोपण के लिए मेडिकल वीजा मंजूर कर दिया है। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
जैदी के बेटे सैयद अदनान ने उनके पिता का वीजा आवेदन मंजूर करने की अपील की थी। एक अन्य ट्विटर उपयोगकर्ता के आग्रह के जवाब में उन्होंने लिखा, मैंने आपके पिता के भारत में यकृत प्रतिरोपण के लिए पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग से वीजा जारी करने को कहा है।
जम्मू-कश्मीर में सीमा-पार आतंकवाद सहित भारत-पाकिस्तान के बीच कई मुद्दों को लेकर लगातार तनावपूर्ण संबंध होने के बावजूद पाकिस्तानी नागरिकों को मेडिकल वीजा जारी करने में सुषमा स्वाराज का रवैया हमेशा सहानुभूति भरा रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।