पीएम के खिलाफ किया  शेयर, facebook पोस्ट पर हैदराबाद के छात्र से 17 घंटे हुई पूछताछ
(DELHI, DELHI) हैदराबाद के एक छात्र को पीएम मोदी के खिलाफ फेसबुक पोस्ट शेयर करना महंगा पड़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने 21 वर्षीय काननू की पढ़ाई कर रहे छात्र को हिरासत में लिया और उससे 17 घंटे तक पूछताछ की। छात्र आरिफ मोहम्मद की यह पोस्ट प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ थी।
खबरों के अनुसार पुलिस हिरासत में लिया गया युवक लॉ का फोर्थ यीयर स्टुडेंट है जोकि शहर के बंजारा पहाड़ी का रहने वाला है। आरोपी युवक मेंहदीपुर में गुडीमाल्कापुर में एक कार्यक्रम में पहुंचा था तभी मुफ्ती थाने की पुलिस ने उसे घर दबोचा।
आरिफ ने राम सुब्रमण्यम की फेसबुक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इस आपत्तिजनक पोस्ट में लिखा गया था कि जो व्यक्ति पीएम मोदी पर जूता फेंकेगा उसे एक लाख रुपए का ईनाम दिया जाएगा।
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि यह पोस्ट भाजपा नेताओं के उन बयानों के प्रतिरोध में की गई थी जिन्होंने पद्मावती फिल्म को लेकर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली का सिर कलम करने के लिए ईनाम का ऐलान किया था।
पुलिस ने आरिफ को 17 घंटे की पूछताछ के बाद तब रिहा किया जब पता चला कि आरिफ ने पोस्ट को लिखी नहीं थी बल्कि सिर्फ शेयर की थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।