उदयपुर के पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिले एहतियात के तौर पर मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर आगामी 24 घंटों के लिए और रोक लगाई गई है। धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा जारी रहेगी। जिले में गुरुवार को आरोपी के समर्थकों द्वारा की गई पत्थरबाजी में कुछ वरिष्ठ अधिकारियों सहित 30 पुलिसकर्मी घायल हो गए। उदयपुर में गुरुवार हुए बवाल के बाद 200 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच जारी है। हालांकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।