मुंबई अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लक्ष्मी-नारायण मंदिर के पास खैरानी रोड स्थित भानु फरसाण नामक दुकान में तड़के लगभग सवा चार बजे आग लग गयी। अग्निश्मन विभाग के तीन वाहन 4:34 बजे तक घटनास्थल पर पहुंच गये थे।
घटना के समय 1० से 15 लोग दुकान में मौजूद थे जिनमें से 12 लोगों के शव मलबे से बरामद कर लिये गये हैं। शेष लोगों की तलाश की जा रही है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। तीन दमकल चार जंबो टैंकर और एंबुलेंस घटनास्थल पर मौजूद हैं।
घाटकोपर के राजावाडी अस्पातल के अधिकारियों ने बताया कि दुकान के मलबे के नीचे से 12 लोगों को निकाल कर अस्पताल लाया गया लेकिन सभी मृत पाये गये। दुकान में भूतल पर लगी थी और कुछ लोग सो रहे थे लेकिन आग लगने से दुकान ढह गयी और सभी लाग मलबे में दब गये।
एक चश्मदीद ने बताया कि पांच-छह लोग आग लगने के बाद दुकान से बाहर सुरक्षित निकलने में सफल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुकान में काम करने वाले जो लोग अंदर सो रहे थे वे फंस गये और जो दुकान के बाहर सो रहे थे वे सुरक्षित बच गये। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।