घरेलू संस्थागत निवेशकों की लिवाली से शेयर बाजार की बढ़त को बल मिला। आईटी, प्रौद्योगिकी और पूंजीगत सामान कंपनियों के शेयरों में तेज उछाल आया। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 33,768 अंक पर मजबूती के साथ खुलने के बाद 33,964 अंक के दिन के नए रिकॉर्ड स्तर को छूने के बाद अंत में 0.55 प्रतिशत के लाभ के साथ नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ। इससे पहले 19 दिसंबर को सेंसेक्स ने 33,837 अंक का रिकॉर्ड बनाया था। इससे पहले निफ्टी ने भी 19 दिसंबर को 10,463 अंक का रिकॉर्ड बनाया था। लगातार तीसरे सप्ताह सेंसेक्स और निफ्टी लाभ के साथ बंद हुए। साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स में जहां 477 अंक या 1.42 प्रतिशत का लाभ रहा। वहीं निफ्टी में 160 अंक या 1.54 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई। कारोबार के दौरान रुपया मजबूत होकर तीन महीने के उच्चस्तर पर पहुंचा जिससे बाजार की धारणा को बल मिला। सोमवार को क्रिसमस पर शेयर बाजार बंद रहेंगे।
बीएसई के 19 सेक्टरों में से 17 में तेजी रही। इनमें दूरसंचार क्षेत्र में सबसे अधिक 1.96 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। सूचना प्रौद्योगिकी में 1.31 फीसदी पूंजीगत वस्तुओं के क्षेत्र में 0.93 फीसदी और उपभोक्ता सेवाएं क्षेत्र में (1.79 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में उपभोक्ता बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 20.07 अंकों की तेजी के साथ 17,573.78 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 110.16 अंकों की गिरावट के साथ 18,991 पर बंद हुआ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।