राजस्थान में भीषण हादसा: सवाई माधोपुर में बस नदी में गिरी, 32 की मौत
(SawaiMadhopur, SawaiMadhopur) राजस्थान के सवाई माधोपुर के दुबी में एक बस के अनियंत्रित होकर पुल से नदी में गिरने के चलते 32 लोगों की मौत हो गई। जबकि इस घटना में कई लोगों के घायल होने की ख़बर है। हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि मरनेवालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।
हादसे पर सीओ शहर सुभाष मिश्रा ने बताया कि अभी तक 32 शव बरामद किए जा चुके हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की तरह से तत्काल बचाव का काम किया गया। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि नदी से किस तरह बस के अंदर फंसे हुए लोगों को निकाला जा रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।