(India)
सेंसेक्स ने गुरुवार (18 जनवरी) को मार्केट खुलते ही रिकॉर्ड बना दिया। शेयर बाजार खुलते ही सेंसेक्स अब तक के अपने सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी बढ़त में पीछे नहीं रहा। शेयर बाजार खुलते ही सेंसेक्स करीब 400 अंको की बढ़त के साथ 35,466 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी करीब 100 अंकों की बढ़त के साथ 10,880 के स्तर पर पहुंच गया। आपको बता दें कि बुधवार (17 जनवरी) को सेंसेक्स 310 अंकों की बढ़त के साथ पहली बार 35,000 अंक के स्तर से ऊपर बंद हुआ था। वहीं चौतरफा लिवाली से एनएसई निफ्टी भी अब तक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ था। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स बुधवार को 310.77 अंक या 0.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 35,081.82 अंक पर बंद हुआ था। इससे पहले, 16 जनवरी को बीएसई का तीस शेयर आधारित सेंसेक्स 72 अंक टूटकर 34,771.05 अंक पर बंद हुआ था। वहीं 15 जनवरी को यह 34,843.51 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 35,118.61 अंक तक चला गया था। सेंसेक्स 17 कारोबारी दिन में 34,000 से 35,000 अंक पर पहुंच गया है। सेंसेक्स 26 दिसंबर को 34,000 अंक पर पहुंचा था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।