300 अंक मजबूत होकर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 10,500 के पार
(India) वैश्विक बाजार में गिरावट की वजह से मंगलवार को तेज गिरावट के साथ बंद हुए भारतीय शेयर बाजार में आज बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स 367 अंक चढ़कर 34,563 पर खुला तो 50 शेयरों वाला नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 108 अंक की मजबूती से 10,607 पर खुला मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तमाम ऑटो कंपनियों के शेयर चढ़ रहे थे। इस दौरान रिलायंस, एसबीआई, एचडीएफसी, भारती एयरटेल समेत कई कंपनियों के शेयर चढ़ते दिखे जिनमें मंगलवार को जबर्दस्त बिकवाली देखी गई थी। शुरुआती कारोबार में निफ्टी से संबद्ध एचपीसीएल, बीपीसीएल, ऑरबिंदो फार्मा, वेदांता और भारती एयरटेल के शेयरों में जबर्दस्त खरीदारी हुई। वहीं, सेंसेक्स से संबंधित कंपनियों में इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, भेल, एसबीआई और डॉ. रेड्डीज के शेयर सबसे ज्यादा चढ़े। इस दौरान तमाम ऑटो कंपनियों के शेयर चढ़ गए। 9:35 बजे मिडकैप इंडेक्स 300 पॉइंट चढ़ चुका था तो बैंक निफ्टी में 203 अंकों की उछाल आ गई थी। वहीं, निफ्टी आईटी इंडेक्स भी 5.80 अंकों की बढ़त के साथ 12568.20 पर कारोबार कर रहा था। बहरहाल, 9:38 बजे खबर लिखने तक सेंसेक्स 182.34 अंक की मजबूती के साथ 34,378 और निफ्टी 62.45 चढ़कर 10,560 पॉइंट्स पर कारोबार कर रहा था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।