राजस्थान 12वीं आर्ट्स के नतीजे घोषित, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देखें
(Amber) राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं आर्ट्स परीक्षा 2018 का परिणाम आज 1 जून 2018 को शाम 6:20 पर जारी कर दिया गया। राज्य की शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को बताया था कि राजस्थान बोर्ड BSER की 12वीं के आर्ट स्ट्रीम का रिजल्ट शुक्रवार को शाम 6:15 पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपना रिजल्ट rajresults.nic.in पर भी देख सकते हैं।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट livehindustan.com पर भी प्राप्त कर सकते है। रिजल्ट जारी किए जाने में अब कुछ ही वक्त बाकी है। उम्मीद है कि शाम 6:30 तक छात्र अपना रिजल्‍ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे।
राजस्थान की 12वीं आर्ट्स यानि कला वर्ग में 2018 की परीक्षा के लिए 5 लाख 37 हजार 259 छत्रों ने पंजीकरण कराया था। बोर्ड की ओर से गुरुवार 31 मई 2018 को एक प्रेस नोट जारी कर सूचना दी गई कि 12वीं कला वर्ग का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
राजस्थान बोर्ड BSER अजमेर ने 23 मई को 12वीं कक्षा के साइंस और कामर्स परीक्षाओं के परिणाम जारी किए थे। इस साल 12वीं बोर्ड रिजल्ट (संस्थागत) जारी करते हुए राज्य की शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया था कि इस बार छात्रों का कुल पास प्रतिशत 87.78 फीसदी रहा जबकि कामर्स स्ट्रीम के छात्रों का पास प्रतिशत 91.1 फीसदी रहा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।