रेलवे ने इस बुनियादी सुविधा की दरों में किया इजाफा, यात्रियों को करनी पड़ेगी ज्यादा जेब ढीली
(India) रेलवे स्टेशनों पर लगी वॉटर वेंडिंग मशीनों से साफ पानी पीने के लिए यात्रियों को जेब अधिक ढीली करनी पड़ेगी। रेलवे ने 300 मिलीलीटर (एमएल) प्रति गिलास की दरों में दोगुना इजाफा कर दिया है। अब यात्री प्रति गिलास के लिए एक की बजाए दो रुपये कीमत चुकानी होगी। प्रति कंटेनर तीन रुपये में खरीदना होगा।

आईआरसीटीसी (रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म) ने वॉटर वेंडिंग मशीन (डब्ल्यूवीएम) के तहत बिकने वाले पेयजल की दरों में इजाफा करने की मांग की थी। रेलवे बोर्ड ने उस मांग पर मुहर लगाते हुए 4 दिसंबर को हरी झंडी दे दी है। इसके तहत डब्ल्यूवीएम से बिक्री होने वाले 300 एमएल के एक गिलास की कीमत दो रुपये कर दी गई है। इसके पहले यह गिलास एक रुपये का मिल रहा था। वहीं, पैक एक गिलास (कंटेनर) की कीमत तीन रुपये बढ़ा दी है। यह दो रुपये प्रति कंटेनर थी।

रेलवे बोर्ड ने जून 2015 से आम रेलयात्रियों को सस्ती दर पर शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए डब्ल्यूवीएम योजना लागू की थी। इसके तहत ए1 व ए श्रेणी सहित बड़े रेलवे स्टेशनों पर बड़ी संख्या में उक्त मशीनें लगाई गईं।
डब्ल्यूवीएम योजना में एक गिलास साफ पानी की कीमत सिर्फ एक रुपये रखी गई, जबकि एक लीटर पीने का पानी आठ रुपये में मिलेगा। मशीन के ऊपर लगे बोर्ड पर पानी की मात्रा और कीमत नजर आएगी। इससे यात्रियों से अधिक कीमत की वसूली नहीं हो सकेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।