इंटरनेट पर 1 मिनट / 2018 में हर मिनट फेसबुक पर 9.73 लाख यूजर्स आए, वॉट्सऐप पर 3.80 करोड़ मैसेज भेजे गए
(India) गैजेट डेस्क. दुनियाभर में इंटरनेट के 4,021 अरब यूजर्स हैं, इसमें से 7% यूजर्स इसी साल यानी 2018 में बढ़े। जबकि सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वालों की संख्या भी 13% बढ़कर 3,196 अरब पहुंच गई। इसमें सबसे ज्यादा 2.23 अरब यूजर्स फेसबुक पर, 1.5 अरब यूजर्स वॉट्सऐप पर और 1.05 अरब यूजर्स इंस्टाग्राम पर हैं। ये तो हो गई इंटरनेट और सोशल मीडिया यूजर्स के बारे में, लेकिन क्या कभी सोचा है कि इंटरनेट पर 1 मिनट में क्या-क्या होता है?
इंटरनेट पर एक मिनट में वो सबकुछ होता है, जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते। एक मिनट यानी सिर्फ 60 सेकंड में ही फेसबुक पर 9.73 लाख लॉग-इन होते हैं, जबकि वॉट्सऐप पर 3.80 करोड़ मैसेज भेजे जाते हैं।
वहीं एक मिनट में ऑनलाइन शॉपिंग में 6 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च होते हैं। आप जब एक मिनट सिर्फ सोचने में निकाल देते हैं, उस वक्त नेटफ्लिक्स पर 2.66 लाख से ज्यादा यूजर्स वीडियो देखते हैं।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।