तिहाड़ जेल के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि कैदी के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिक भी हैं और उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता। फिलहाल तो वह जमीन पर ही सो रहे हैं, लेकिन डॉक्टरों की रिपोर्ट के हिसाब से उनकी कमर में तकलीफ रहती है जिसकी वजह से उन्होंने बुधवार को जेल के वरिष्ठ डाक्टरों से अपनी तकलीफ के विषय में बातचीत की। सज्जन कुमार कुछ ऐसी दवाई लेते हैं जो जेल की डिस्पेंसरी में नहीं है, इसलिए उनकी दवाइयां बाहर से मंगाई हैं।
सूत्रों का कहना है कि सज्जन कुमार ने बुधवार शाम को जेल का खाना नहीं खाया। उन्हें घर का खाना और घर के कंबल मुहैया कराए गए हैं।
कमर की तकलीफ को देखते हुए किया जा रहा है विचार-
जेल सूत्रों का कहना है कि सज्जन कुमार की कमर की तकलीफ को देखते हुए उन्हें सोने के लिए तख्त मुहैया कराने पर विचार किया जा रहा है। सज्जन कुमार से पहले तिहाड़ जेल नंबर तीन में बंद कुछ बुजुर्ग कैदियों (70 साल से ऊपर) को उनके स्वास्थ्य के कारण तख्त मुहैया कराये हुए हैं। एक जेल अधिकारी का कहना है कि नए जेल नियम में इस तरह का बदलाव किया गया था जिसमें वरिष्ठ कैदियों के लिए यह व्यवस्था की गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।