सहभोज के बहाने सियासी कद बढ़ाएगा अद (एस), लखनऊ में कार्यकर्ताओं का मन टटोलेंगे आशीष और अनुप्रिया
(India) उपेक्षा के मुद्दे पर भाजपा के साथ तकरार के बाद अपना दल (सोनेलाल) का नेतृत्व नई रणनीति बनाने में जुट गया है। इसके लिए सोमवार को लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय, प्रांतीय पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों से लेकर कार्यसमिति सदस्यों को बुलाया गया है।
नए साल के मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल ने अपने नए सरकारी आवास में विधिवत प्रवेश के बहाने गठबंधन में सहभागिता को लेकर कार्यकर्ताओं का मन टटोलेंगे।

सहभोज में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया है। आशीष को पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का बंगला आवंटित हुआ है। केंद्र और राज्य सरकार में शामिल अद (एस) और भाजपा के नेताओं के बीच सुलह के लिए बातचीत तो चल रही है। भाजपा का रवैया भी नरम है लेकिन नतीजा नहीं निकला है।

इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल की मां के नेतृत्व वाले मूल अपना दल ने लोकसभा चुनाव में भाजपा से गठबंधन की पहल कर दी है। सम्मानजनक सीटें मिलने पर वह भाजपा से समझौता कर सकती है।

दूसरी ओर भाजपा हाईकमान की ओर से दोनों पक्षों को फिलहाल शांत कर दिया गया है। सपा-बसपा गठबंधन के कारण प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार कर अद (एस) की भागीदारी बढ़ाने और लोकसभा चुनाव में दो से ज्यादा सीटें देने पर भी बातचीत चल रही है।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।