जयपुर / सरकार बनने के बाद पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष आज जयपुर में
(India) जयपुर. प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पहली बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को जयपुर आएंगे। वे दोपहर करीब 12:30 बजे विद्याधरनगर स्टेडियम में किसान रैली के जरिए लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। बुधवार को ही जेईहालांकि, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के पास जब यह मामला पहुंचा कि बुधवार को जेईई मेन्स की परीक्षा भी है। ऐसे में अभ्यर्थियों को परेशानी हो सकती है
इसके बाद को देखते हुए बदलाव किया गया है। पहले उन्हें एयरपोर्ट से जेएलएन मार्ग होते हुए विद्याधर नगर स्टेडियम तक सड़क मार्ग से ले जाना तय था। लेकिन परीक्षाओं के आयोजन और छात्रों को होने वाली परेशानी का मसला मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के संज्ञान में आया तो अचानक संबंधित एजेसियों को निर्देशित किया कि राहुल का रूट बदला जाए। अब तय किया गया कि राहुल गांधी सड़क मार्ग के बजाय एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर के जरिये विद्याधर नगर स्टेडियम पहुंचेंगे।
हालांकि वीआईपी दौरे के समय एसपीजी द्वारा हमेशा 2 और वैकल्पिक रूट भी तय रखे जाते हैं, वे यथावत रहेंगे। परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बताया कि जेईई मैंस की परीक्षा को ध्यान में रखकर सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कांग्रेस के राहुल गांधी के रूट चार्ज में बदलाव किया है, जिससे बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए। राहुल गांधी का हेलीकॉप्‍टर स्टेडियम के पीछे वाले हिस्से में उतरेगा। इसकी तैयारी हो चुकी हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।