हादसे में आधा दर्जन लोगों को मामूली चोट लगी। हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हादसे में किसी के घायल होने की बात से इंकार कर रहे हैं। हादसे के बाद गोकुलपुरी से सीलमपुर जाने वाली रोड नंबर-66 के एक केरिजवे को बंद कर दिया गया। आगे कोई और हादसा न हो इसके लिए वहां पर पुलिस की तैनाती कर दी गई।
जानकारी के अनुसार हादसा रोड नंबर-66 पर मौजपुर मेट्रो स्टेशन के नजदीक हुआ। रात करीब 7.45 बजे अचानक दिल्ली जल बोर्ड की पाइप लाइन अधिक प्रेशर के कारण फट गई। जमीन के भीतर से करीब 20 फुट ऊंची पानी की बौछार निकलने लगी। लोग बेपरवाह होकर वहां से गुजरते रहे।
इस बीच करीब 8.15 बजे अचानक विक्टर पब्लिक स्कूल के सामने अचानक सड़क का एक बड़ा हिस्सा जमीन में धंस गया। सड़क में करीब 20 फुट चौड़ा गड्ढा हो गया। इधर खबर मिलते पुलिस के अलावा लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। रात के समय सिविक एजेंसियों का दस्ता मौके पर पहुंच गया था। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।