उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ के पार्टी मामलों के प्रभारी कांग्रेस महासचिव ने राज्य में पार्टी को वोट देकर उसे सत्ता में पहुंचाने पर लोगों और किसानों के प्रति आभार प्रकट करने के लिए हो रहे इस कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की।
पिछले महीने राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पार्टी अध्यक्ष की यह पहली छत्तीसगढ़ यात्रा होगी। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में कुल 90 में से 68 सीटें हासिल की थी और भाजपा के 15 साल के शासन को समाप्त कर दिया था।
प्रवक्ता के अनुसार कार्यक्रम में किसानों को ऋणमाफी प्रमाणपत्र सौंपे जायेंगे। राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस के सत्ता में आने पर कृषि ऋण माफ करने का आश्वासन दिया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।