यह कार्यक्रम सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक आयोजित किया जाएगा। 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री परीक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बता दें परीक्षा पर चर्चा के लिए लोगों से विचार और सुझाव मांगे गए थे। प्रधानमंत्री ने पिछले साल भी फरवरी में छात्रों के साथ इस प्रकार संवाद किया था। तब उन्होंने छात्रों को परीक्षा के अवसाद से लड़ने में सहायक एक किताब एग्जाम वॉरियर भी जारी की थी।
निदेशालय द्वारा जारी आदेशानुसार, राजकीय विद्यालयों को डीटीएच, एजुसेट और अन्य ऐसे साधनों को दुरुस्त करने के आदेश दिए गए हैं, जिनसे 'परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का प्रसारण किया जा सके। इसके अलावा जिन विद्यालयों में कम्युनिकेशन के साधन उपलब्ध नहीं हैं, वहां के अध्यापक अपने मोबाइल फोन के जरिए इस कार्यक्रम को बच्चों को दिखाएंगे। इसके अलावा विद्यालयों में दिखाए जाने वाले प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम का रिकॉर्ड शिक्षा निदेशालय को 30 जनवरी तक भेजना भी आवश्यक है।
इस संबंध में जिला मौलिक शिक्षा शशि अहलावत ने बताया कि जिले के सभी राजकीय विद्यालयों को आदेश भेज दिया गया है। विद्यालय इस कार्यक्रम के प्रसारण को सुनिश्चित करने में लगे हुए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।