जौनपुर के सरायख्याजा क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की देर शाम कक्षा तीन में पढ़ने वाली एक 9 वर्षीय छात्रा को उसके पड़ोसी युवक ने टेलीविजन देखने के लिए अपने घर पर बुलाया। इसके बाद कमरा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। खून से लतपथ मासूम जब घर पहुंची तो परिवार वालों के होश उड़ गए। परिजनों ने बच्ची से पूछा कि क्या हुआ?
तो बच्ची डर के कराण ठीक से कुछ बता भी नहीं पा रही थीं। परिवार वाले बच्ची को लेकर जिला अस्पताल गए। डॉक्टर ने परीक्षण कर के परिजनों को बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर एक पड़ोसी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया।
वहीं, युवक गांव से फरार हो गया है। पुलिस ने मामले में युवक के पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।