(India)
फ्यूचर कंज्यूमर लिमिटेड ने शुक्रवार को मार्च 2020 को समाप्त तिमाही में 175.46 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा दर्ज किया है। बीएसई को दी गई एक नियामकीय सूचना में कहा गया है कि साल भर पहले की जनवरी से मार्च की अवधि में कंपनी ने 7.53 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था। चौथी तिमाही में कंपनी की परिचालन से होने वाली आय 8.70 प्रतिशत घटकर 947.07 करोड़ रुपये रह गई, जो ण्क यसल वहले पहले 1,037.37 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी, एफएमसीजी और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के व्यवसाय में उनकी प्राप्ति, विनिर्माण और विपणन के कार्यो में लगी हुई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।