(BIHAR, BIHAR)
बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि, बिहार सरकार ने 16 से 31 जुलाई तक लॉकडाउन करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि नगर निकाय, जिला मुख्यालय, अनुमंडल और प्रखंड मुख्यालय 15 दिनों के लिए लॉकडाउन रहेगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 16 से 31 जुलाई तक के लॉकडाउन के लिए गाइडलाइन तैयार की जा रही है। सुशील कुमार मोदी ने बताया कि कोरोना महामारी का ना कोई दवा है ना टीका। इससे बचाव का सिर्फ एक ही माध्यम है, हम सभी अपने चेहरे पर मास्क, तौलिया या रुमाल लगाकर लगाना सुनिश्चित करें। तभी हम कोरोना से अपना बचाव कर सकते हैं और इसे हरा सकते हैं।
राजनीतिक दल के कई नेता और सरकारी अधिकारी कोरोना के चपेट में, बीजेपी के 4 बड़े नेता के साथ कई कार्यकर्ता कोरोना संक्रमित।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।