दवा असली है या नकली, बताएगा क्यूआर कोड!
(India) सभी दवाओं पर जल्दी ही क्विक रिस्पांस (QR) कोड देखने को मिल सकता हैं। इससे यह पता चल सकेगा कि दवा असली है या नकली। साथ ही उनकी ट्रैकिंग भी की जा सकेगी। सूत्रों के मुताबिक इस बारे में एक समिति का गठन कर दिया गया है जो इसकी रूपरेखा तैयार करेगी। क्यूआर कोड (QR code) से दवाओं की ट्रैकिंग और ट्रेसिंग में मदद मिलती है और इससे नकली और घटिया दवाओं के मरीज तक पहुंचने की संभावना कम हो जाती है।

प्रधानमंत्री कार्यालय, नीति आयोग, कॉमर्स मिनिस्ट्री, डिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्यूटिकल्स और स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रतिनिधियों की पिछले सप्ताह बैठक हुई जिसमें इस मामले को निपटाने और इस बारे में जल्दी ही एक अधिसूचना जारी की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक स्वास्थ्य सचिव की अगुआई में एक समिति का गठन किया गया है जो 21 दिन में अपनी रिपोर्ट देगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।