बिहार और असम में बाढ़ से हालात गंभीर, दोनों राज्यों में 40 लाख लोग प्रभावित
(India) असम और बिहार में बाढ़ के हालात और भी ज्यादा गंभीर हो गए हैं और बाढ़ के कारण पांच और लोगों की मौत हो गई है। इन दोनों राज्यों में बाढ़ से करीब 40 लाख लोग प्रभावित हैं. केंद्र सरकार असम, अरूणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के अन्य बाढ़ प्रभावित राज्यों में लगातार निगरानी कर रही है। प्राधिकरण ने बताया कि असम में 24.76 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। सर्वाधिक 4.7 लाख से अधिक लोग गोवालपारा में प्रभावित हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।