(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग से देश में तीन टेस्टिंग लैब का उद्घाटन किया था। मुंबई और कोलकाता के अलावा नोएडा में बनी लैब का भी उद्घाटन किया गया। नोएडा के सेक्टर-39 स्थित कैंसर अनुसंधान केंद्र में बने उच्च क्षमता वाले आरटीपीसीआर (रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पॉलिमरेस चेन रिएक्शन) लैब की लॉन्चिंग से गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, बागपत और आसपास के जिलों को भी फायदा होगा। लैब खुलने से कोरोना के सैंपल की जांच की रफ्तार बढ़ेगी। इस लैब से हर रोज करीब 6 हजार टेस्ट हो सकेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अभी इनका इस्तेमाल कोरोना की जांच के लिए होगा, लेकिन आने वाले समय में इन लैब का विस्तार किया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।