(India)
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में एक क्रेन हादसा हो गया। विशाखापट्टनम के जिला कलेक्टर विनय चंद ने बताया कि इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। एक शख्स के घायल होने की सूचना है। क्रेन के गिरने का वीडियो सामने आया है विनय चंद ने कहा कि एक नई क्रेन चालू की जा रही थी। इसे संचालन में लाने के लिए ट्रायल रन किया जा रहा था। हमने हिंदुस्तान शिपयार्ड में और प्रशासन के एक उच्च-स्तरीय समिति को जांच का आदेश दिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।