(India)
आज सिर्फ सोने की ही चमक नहीं लौटी है, बल्कि चांदी की चमक भी एक बार फिर लौट आई है और उसमें तगड़ी तेजी (Silver price hike) देखने को मिल रही है। सोमवार को एमसीक्स पर चांदी 69,155 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, जो आज मंगलवार को 290 रुपये की बढ़त के साथ 69,445 रुपये प्रति किलो पर खुली। इतना ही नहीं, शुरुआती कारोबार में ही चांदी की कीमतों में करीब 1200 रुपये तक की बढ़त देखी गई। चांदी के भाव में बढ़त कम ज्यादा भले ही हो रही है, लेकिन तेजी का स्तर काफी ऊपर है, जिससे चांदी लगातार हरे निशान में एक शानदार बढ़त बनाए हुए है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।