मुंबई में अब पेट्रोल 87.68 रुपये लीटर, एक दिन के विराम के बाद फिर बढ़े दाम
(India) गुरुवार को पेट्रोल के दाम में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 81 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल का भाव 84 रुपये प्रति लीटर के पार चला गया है अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार दूसरे दिन नरमी बनी हुई थी. बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव 45 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम बढ़कर क्रमश: 81 रुपये, 82.53 रुपये, 87.68 रुपये और 84.09 रुपये प्रति लीटर हो गया. हालांकि, चारों महानगरों में डीजल की कीमत क्रमश: 73.56 रुपये, 77.06 रुपये, 80.11 रुपये और 78.86 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।