बारिश से बेहाल हुई राजधानी दिल्ली, सड़कों पर जलजमाव से लगा जाम
(India) दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में लगातार हो रही बारिश से प्रशासन की पोल खुल गई है. कई मुख्य इलाकों में भारी जलजमाव हो गया और यातायात ठहर गया है. सड़कों पर पानी की वजह से कई वाहन फंसे हैं और पुलिस कर्मी उन्हें हटाते देखे गए ताकि यातायात चल सके. अरब सागर से उठी दक्षिण-पूर्वी हवाओं और बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं से भी इलाके में आर्द्रता बनी हुई है जगह जगह पानी भरने से लोगों को काफी मुश्किलें होती हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।