होंडा की छोटी इलेक्ट्रिक कार, 200 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
(India) जापान की कंपनी होंडा मोटर अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक अर्बन कार लेकर आई है। इसका नाम Honda e है। कंपनी का कहना है कि उसकी इलेक्ट्रिक कार में दमदार परफॉर्मेंस, कम्फर्ट और लेटेस्ट टेक्नॉलजी का बेजोड़ मेल है। होडा के मुताबिक, यह इलेक्ट्रिक कार सिर्फ 8.3 सेकंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। कंपनी का कहना है कि Honda e शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस देती है। Honda e इलेक्ट्रिक कार फुल चार्ज करने के बाद 137 माइल्स (करीब 221 किलोमीटर) तक चलती है। यह कार प्लैटिनम वाइट पर्ल, मॉडर्न स्टील मैटेलिक, चार्ज येलो, क्रिस्टल ब्लू मैटेलिक और क्रिस्टल ब्लैक पर्ल इन 5 कलर ऑप्शन में आई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।