किसान आंदोलन: दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात, वाहनों की हो रही चेकिंग
(India) संसद के मॉनसून सत्र में पास तीन कृषि विधेयकों (Agriculture Bill 2020) के विरोध में आज किसान संगठनों ने देशव्यापी आंदोलन (farmer Protest) का आह्वान किया है। इसके मद्देनजर पूरे राजधानी दिल्ली की पुलिस अलर्ट पर है। दिल्ली पुलिस ने चिल्ला बॉर्डर के पास पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया है जिससे कि किसान दिल्ली की तरफ न घुस पाएं।

दिल्ली यूपी सीमा चिल्ला बॉर्डर पर सुबह से ही पुलिस की सरगर्मी देखी गई। कृषि बिल के विरोध में पूरे देश में किसानों ने आज आंदोलन कर रहे हैं। इसको देखते हुए राजधानी दिल्ली की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसान यूपी बॉर्डर की ओर से दिल्ली में दाखिल न होने पाए इसके लिए पुलिस ने पूरी तैयारी की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।