कपिल सिब्बल से अशोक गहलोत की दो टूक, हमारे आंतरिक मसलों को मीडिया में उठाने की जरूरत नहीं
(India) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल के बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने सिब्बल के बयान पर दो टूक में जवाब देते हुये कहा है कि पार्टी के आंतरिक मसलों को मीडिया के बीच लाने की कोई जरूरत नहीं थी। इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं की भावनायें आहत हुई हैं। गहलोत ने एक के बाद एक 5 ट्वीट करते हुए न सिर्फ कपिल सिब्बल को जवाब दिया बल्कि यह भी साबित करने की कोशिश की कि कांग्रेस पार्टी जिस तरह से अब तक सत्ता में वापसी करती आई है, एक बार फिर लौटेगी। गहलोत ने अपने ट्वीट में लिखा, 'श्री कपिल सिब्बल को मीडिया में हमारे आंतरिक मसलों का उल्लेख करने की कोई आवश्यकता नहीं थी, इससे देश भर में पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है।' उन्होंने कहा कि, 'कांग्रेस ने 1969, 1977, 1989 और बाद में 1996 सहित विभिन्न संकटों को देखा है। लेकिन हर बार हम अपनी विचारधारा, कार्यक्रमों, नीतियों और पार्टी नेतृत्व में दृढ़ विश्वास के कारण मजबूती से लौटे हैं।'

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।