कोरोना फ्री होने वाला पहला राज्य बना अंडमान-निकोबार
(India) अंडमान और निकोबार भारत में पहला राज्य या केंद्र शासित प्रदेश बन गया है जो आधिकारिक रूप से कोविड-19 मुक्त हो गया है। फिलहाल इस आइलैंड में कोरोना का एक भी सक्रिय मामला नहीं है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट के अनुसार, अंडमान में आखिरी 4 संक्रमिच कोरोना मरीज पूरी तरह रिकवर हो गए हैं। केंद्र शासित प्रदेश में कुल 4,932 कोरोना केस सामने आए जबकि 62 लोगों की मौत हो गई। अंडमान निकोबार में पिछले 6 दिन से एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है और मृतकों की संख्या 62 बनी हुई है। केंद्र शासित प्रदेश में चार मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 4,928 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।