महाराष्ट्र: कोरोना के बढ़ रहे हैं मामले, अमरावती में 8 मार्च तक बढ़ाया गया लॉकडाउन
(India) कोरोना का संक्रमण महाराष्ट्र में थम नहीं रहा है. हर संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है. महाराष्ट्र के 36 में से 28 जिलों को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है. कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए अमरावती में लॉकडाउन को 8 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया है. बढ़ते मामलों को देखते हुए इस बार अमरावती और अचलपुर शहर के साथ अब अंजनगांव सुर्जी शहर में भी लाकडाउन लगाने की बात कही गई है. अंजनगांव सुर्जी शहर में कोरोना के ज्यादा केस होने के कारण कैंटोनमेंट एरिया घोषित किया गया है. लॉकडाउन में केवल आश्यक सेवाओं को संचालन की अनुमति दी गई है.

गौरतलब है कि इससे पहले इन दोनों शहरों में 21 फरवरी को एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन लगाया गया था. इसके बाद जब आज स्थिति की समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान सरकार ने पाया कि अमरावती जिले और अचलपुर में फिर से लॉकडाउन बढ़ा दिया.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।