बिहार में फ्री होगा कोरोना वैक्सीनेशन, प्राइवेट अस्पतालों में भी सरकार करेगी इंतजाम- नीतीश कुमार
(India) कोरोना टीकाकरण को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया. सीएम नीतीश ने कहा है कि पूरे बिहार में मुफ्त में कोरोना वैक्सीनेशन किया जाएगा. यहां तक कि निजी अस्पतालों में भई यह सुबिधा मुफ्त में दी जाएगी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, ''पूरे बिहार राज्य में टीकाकरण बिल्कुल मुफ्त होगा. निजी अस्पतालों में भी इस तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, इसकी सुविधा राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी.''
नीतीश कुमार ने कहा कि कल ही हमलोग बैठे थे और कई डिपार्टमेंट के साथ इसके लिए पूरी समीक्षा की गई है. जो भी चीजें आज से किया जाना है उसके बारे में पूरी समीक्षा की गई हैं. वहीं तय हुआ है कि IGIMS में ही टीका लेंगे. कई और जगहों पर भी इंतजाम किए जा रहे हैं. विधानसभा और विधानपरिषद में भी टीकाकरण का इंतजाम किया जाएगा. लेकिन आज ही हम अपना टीका लगवा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में वैक्सीनेशन बिल्कुल फ्री होगा, निजी अस्पताल में भी राज्य सरकार द्वारा मुफ्त टीकाकरण का इंतजाम किया जायेगा.


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।