(India)
ग्लोबल मार्केट में सोमवार को गोल्ड में 2016 के बाद सबसे बड़ी गिरावट के बाद मंगलवार को घरेलू मार्केट में गोल्ड और सिल्वर थोड़ा संभलते हुए नजर आए. एमसीएक्स में गोल्ड 0.39 फीसदी यानी 93 रुपये बढ़ कर 45,916 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया वहीं चांदी में 1.27 फीसदी यानी 854 रुपये की बढ़त दर्ज की गई और यह 68,115 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई, दिल्ली मार्केट में गोल्ड 241 रुपये की बढ़त के साथ 45,520 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया वहीं चांदी 781 रुपये की बढ़त के साथ 68,877 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मजबूती के साथ 1,753 डॉलर प्रति औंस और चांदी बढ़त के साथ 26.90 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।