यह मुद्दा आज विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन सदन में भी उठाया गया। इस मुद्दे को उठाकर विपक्ष में बैठी बीजेपी ने महाविकास अघाड़ी सरकार पर जमकर प्रहार किया। बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि अब महाराष्ट्र में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर हैं। उन्होंने कहा कि जिस तेजी से महिलाओं और बच्चियों के साथ बलात्कार और छेड़खानी की घटनाएं सामने आ रही हैं वह बेहद ही खतरनाक हैं। विधानसभा में यह मुद्दा उठाए जाने के बाद महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने इस मामले पर कठोर और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा भरोसा दिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।