मनीष सिसोदिया ने कहा- इंडिया @ 75 के साथ इंडिया @ 100 की आधारशिला रखी जाएगी. अपनी आजादी के 100वें वर्ष में जब हम प्रवेश करेंगे तब इसका केंद होगी हमारी दिल्ली.
मनीष सिसोदिया ने कहा- सरकार दिल्ली के लोगों के जीवन स्तर और उनकी प्रति व्यक्ति आय को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है. 2047 तक सिंगापुर के प्रति व्यक्ति की आय के बराबर करने का लक्ष्य है. करीब 16 गुना वृद्धि करनी होगी, मुश्किल लक्ष्य है लेकिन हम पूरा करेंगे.
सिसोदिया ने कहा- शहीद भगत सिंह ने लिखा था अगर बहरों को सुनाना है तो धमाका करना ज़रूरी है 10 करोड़ का बजट भगत सिंह को समर्पित कार्यक्रम के लिए. बाबा साहेब अंबेडकर के जीवन और सपनों को युवाओं तक ले जाने के लिए आज़ादी महोत्सव के अंतर्गत 10 करोड़ का बजट.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।