उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के बाद बदला बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष, मदन कौशिक को मिली कमान
(India) उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के बाद बीजेपी ने अब अपना प्रदेश अध्यक्ष भी बदल दिया है. बीजेपी ने बंशीधर भगत को हटाकर मदन कौशिक को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. कहा जा रहा है कि बंशीधर भगत को नए मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी. बता दें कि मदन कौशिक ने शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के बीजेपी प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के साथ मुलाकात भी की थी.

बीजेपी महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चिट्ठी भी जारी की गई है. चिट्ठी में लिखा गया है कि विधायक मदन कौशिक को तत्काल प्रभाव से उत्तराखंड बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।