इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर मिलेगी सब्सिडी
दिल्ली में रोजगार के अवसर पैदा करने और प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल ने पिछले साल सात अगस्त को इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लॉन्च की थी. इसके लिए दिल्ली में पूरा ईकोसिस्टम बनाया जा रहा है. इसमें वाहन खरीदने पर इंसेंटिव, मजबूत चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना, अलग-अलग स्त्रोतों से फंड जमा करना है. ये फंडिंग कंजेशन चार्ज के तौर पर होगी. अगर आप दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना चाहते हैं तो सरकार आपके खाते में सब्सिडी भी जमा करेगी. टू व्हीलर्स वाहन पर 30 हजार रुपये वहीं फोर व्हीलर्स पर 1.5 लाख रुपये की सब्सिडी देगी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।