जानिए किस राज्य में कितने फीसदी जनसंख्या को पहली डोज लगी?
दिल्ली- 19.7 फीसदी
केरल- 19.1 फीसदी
जम्मू-कश्मीर- 19 फीसदी
छत्तीसगढ़- 17.3 फीसदी
गुजरात- 17.3 फीसदी
राजस्थान- 16.8 फीसदी
हरियाणा- 15.7 फीसदी
कर्नाटक- 14.9 फीसदी
महाराष्ट्र- 13.6 फीसदी
ओडिशा- 13.5 फीसदी
पंजाब- 12.3 फीसदी
तेलंगाना- 11.9 फीसदी
आंध्र प्रदेश- 11.5 फीसदी
मध्य प्रदेश- 10 फीसदी
पश्चिम बंगाल- 9.9 फीसदी
असम- 8.9 फीसदी
झाऱखंड- 8.7 फीसदी
तमिलनाडु- 7.7 फीसदी
बिहार- 6.7 फीसदी
उत्तर प्रदेश- 5.9 फीसदी
अबतक 20 करोड़ 57 लाख 20 हजार 660 डोज़ दी गईं
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 29 लाख 19 हजार 699 वैक्सीन लगाई गईं हैं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 20 करोड़ 57 लाख 20 हजार 660 हो गया है.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि कोरोना वायरस के 1.86 लाख नए मामलों के साथ, नए मामलों में गिरावट जारी है. देश में 44 दिनों बाद कोरोना वायरस के सबसे कम नए मामले सामने आए. पिछले 24 घंटे में 2,59,459 मरीज़ कोरोना वायरस से ठीक हुए है.
भारत में कोरोना के 1,86,364 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,75,55,457 हो गई है. 3,660 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,18,895 हो गई है. 2,59,459 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,48,93,410 हुई. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 23,43,152 है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।