कैबिनेट विस्तार से पहले मोदी सरकार का बड़ा फैसला, थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया
(India) कैबिनेट विस्तार से पहले मोदी सरकार ने बड़ा फैसला किया है. केंद्रीय मंत्री थावर चंद्र गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है. इस खबर से साफ हो गया है कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सरकार में बेहद तेजी से काम हो रहा है. कहा जा रहा है कि अभी इस तरह के और फैसले भी हो सकते हैं.

बता दें कि एबीपी न्यूज़ ने पहले इस बात की जानकारी दी थी कि थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया जाएगा. थावरचंद गहलोत इस वक्त आंध्र प्रदेश में अपने मंत्रालय के एक कार्यक्रम में हि लेने पहुंचे हैं.


बता दें कैबिनेट विस्तार से पहले इस बात की भी चर्चा है कि कई और मंत्रियों को या तो संगठन में भेजा जा सकता है. या फिर उन्हें संवैधानिक पद दिया जा सकता है. इसके साथ ही कई मंत्रियों के विभाग बदलने की भी खबरें हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।