(India)
यूपी.फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या जहां घट रही है,वहीं प्राइवेट डॉक्टरों की बात करें तो मरीजों की कतार लंबी होती जा रही है। मेडिकल कॉलेज के डेंगू वॉर्ड में सोमवार दोपहर को 255 मरीज थे। सोमवार को जहां 67 मरीज भर्ती किए गए.जबकि 72 मरीज डिस्चार्ज किए गए।मरीजों के परिजनों का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में शासन के दबाव पर संख्या कम करने के लिए जबरदस्ती मरीजों को डिस्चार्ज किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में मरीजों के प्रति लापरवाही को लेकर परिजन नाराज हैं। हुमायूंपुर निवासी अवधेश ने मेडिकल कॉलेज कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है उनके 14 साल के बेटे कर्ण की मौत हो गई थी|बता दें कि फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में डेंगू बुखार और वायरल के मरीजों की संख्या पांच सौ तक पहुंच गई थी, लेकिन दो दिन से संख्या 250 पर आ गई है। यह तब है जबकि बुखार का प्रकोप कम नहीं हुआ है। लोग बच्चों के इलाज के लिए भटक रहे हैं। प्राइवेट क्लिनिक और अस्पतालों में मरीजों के लिए जगह नहीं है। संचारी रोग निदेशक जीएस वाजपेयी अपनी टीम के साथ जिले में कैंप किए हुए हैं। उन्होंने ग्रामीण लोगों को डेंगू और वायरल से सावधान करते हुए उन्हें जागरूक रहने के टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि यदि आपके घर में पांच एमएल पानी भी जमा हो जाता है तो उसमें भी डेंगू का लार्वा पैदा हो जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।