कल की गिरावट के बाद आज संभला सोना
(India) Gold Price Today:सर्राफा बाजारों में मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर इजाफा देख्ने को मिल रहा है। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को सोना जहां 122 रुपये चढ़कर 46404 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है तो वहीं चांदी 53 रुपये कमजोर होकर 59661 रुपये किलो पर आ गई है। इसके बावजूद 24 कैरेट सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 9850 रुपये सस्ता है। वहीं चांदी 16347 रुपये सस्ती हो चुकी है।

सितंबर में चांदी 3,200 रुपए से ज्यादा सस्ती हुई-

सर्राफा बाजार में इस महीने अब तक चांदी 3,296 रुपए सस्ती हो गई है। 1 सितंबर को 62,957 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी जो अब 59,661 रुपए पर आ गई है। वहीं सोने की बात करें तो ये इस महीने 883 रुपए सस्ता होकर 46,404 रुपए पर आ गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।