चंडीगढ़:पंजाब सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जिन्हें नियुक्त किया था.उन अफसरों को अब हटाया जा रहा है.नए मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के निर्देश पर 13 ओएसडी को हटा दिए गए।पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के बाद इन्हें बनाया गया था,एैसे में अगर हम बात करे पूर्व मुख्यमंत्री के चीफ सेक्रेटरी विनी महाजन कि तो उन्हें हटा दिया गया है.विनी महाजन पंजाब की पहली महिला चीफ सेक्रेटरी हैं. इससे पहले कभी कोई महिला इस पद पर तैनात नहीं हुई थी.और अब 1990 बैच के IAS अनिरुध तिवारी पंजाब के नए चीफ सेक्रेटरी नियुक्त किए गए है. प्रदेश के नए मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह के निर्देश पर 13 ओएसडी हटा दिए गए।
हटाए गए अफसरों की सूची में इनसभी का नाम हैं-
कैप्टन के गृह स्थान पर तैनात ओएसडी एमपी सिंह, बलदेव सिंह, मुख्यमंत्री के चीफ सेक्रेटरी के ओएसडी राजेंद्र सिंह बाठ, कर्मवीर सिंह, मेजर अमरदीप सिंह, अमृतसर में मुख्यमंत्री के ओएसडी तैनात रहे संदीप, ओएसडी पॉलिटिकल गुरमेहर सिंह, ओएसडी जगदीप सिंह, ओएसडी अंकित बंसल, ओएसडी गुरप्रीत सोनी डेसी, ओएसडी अमर प्रताप सिंह सेखों, दिल्ली में तैनात ओएसडी नरिंदर भांमरी ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।