भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव का सिलसिला बरकरार है. सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सोना और चांदी दोनों ही सस्ते हुए हैं. सोने की कीमत की चमक मामूली फीकी पड़ी तो वहीं चांदी के भाव में भी गिरावट दर्ज की गई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक बीते कारोबारी दिन के मुकाबले 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत में 48 रुपये की कमी देखी गई. वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी के रेट में 65 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई.दिल्ली में 22 कैरेट सोने के रेट 45,550 रुपये और चांदी के रेट 60,500 रुपये प्रति किलो पर हैं.
शहरों में आज 10 ग्राम गोल्ड की कीमत ये....
दिल्ली में आज 22ct Gold : Rs. 43350, 24ct Gold : Rs. 49480
हैदराबाद में आज सुबह 22ct Gold : Rs. 43200, 24ct Gold : Rs. 47130
जयपुर में आज 22ct Gold : Rs. 45200, 24ct Gold : Rs. 47450
कोच्चि में आज 22ct Gold : Rs. 43200, 24ct Gold : Rs. 47130
कोलकाता में आज 22ct Gold : Rs. 45900, 24ct Gold : Rs. 48600
लखनऊ में आज 22ct Gold : Rs. 44300, 24ct Gold : Rs. 47100
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।